बलौदा: बहेराडीह गांव के किसान स्कूल में पर्यावरण दिवस पर 'सीड बॉल अभियान' का शुभारंभ, SDM और तहसीलदार रहे उपस्थित
जांजगीर-चाम्पा जिले के बलौदा विकास खंड के बहेराडीह गांव में स्थित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में पर्यावरण दिवस के अवसर पर 'सीड बॉल अभियान' का शुभारंभ किया गया. इस दौरान चाम्पा एसडीएम पवन कोसमा, तहसीलदार प्रशांत पटेल पहुंचे और उपस्थित किसानों, महिलाओं, छात्र-छात्राओं को सीड बॉल का वितरण किया गया. यहां पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को शपथ दिलाई।