अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय ने मंगलवार रात जनजातीय कार्य विभाग द्वारा बरखेड़ी स्थित बालक सीनियर एवं जूनियर छात्रावास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास में निवासरत छात्रों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक, आवासीय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली।