कांके: हरमू स्थित जेएमएम प्रदेश कार्यालय में जेएमएम महासचिव ने राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना
Kanke, Ranchi | Mar 14, 2024 जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रदेश कार्यालय में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्यसभा का परिणाम सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी झारखंड को महाराष्ट्र और हरियाणा बनाने में लगी थी। महाराष्ट्र से महापात्रा को लेकर झारखंड आई और राज्यसभा चुनाव में खेला करना चाहती थी। लेकिन झारखंड में औंधे मुंह गिर गई।