बीसलपुर: दियोरिया कला क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, बंधक बनाकर की गई पिटाई; इलाज के दौरान हुई मौत
दियोरिया कला क्षेत्र के गांव में रात के समय एक प्रेमी किशोर अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा जहां पर प्रेमिका के परिजनों ने बंधक बनाकर उसकी जमकर पिटाई की जिससे प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची पीआरबी -112 ने निजी वाहन से इलाज के लिए बिलसंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।