बीसलपुर: होरीलाल के ढाबे के सामने आवारा सांड से टकराई बाइक चालक की मौके पर दर्दनाक मौत पत्नी घायल हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर
बीसलपुर पीलीभीत हाईवे पर देर रात्रि आवारा सांड से बाइक टकरा गई जिससे बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है