बागपत: पावला गांव में घर के बाहर हॉर्न बजाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, एक महिला सहित 6 लोग मामूली रूप से हुए घायल
रविवार को करीब डेढ बजे मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली बागपत क्षेत्र के पावला गांव में अंकित और रामकुमार पक्ष में घर के बाहर होरन बजाने को लेकर जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक महिला सहित छह लोग मामूली रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों ने कोतवाली बागपत पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।