Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews
Karnataka
only_public_news
22
1
बारा: गौहनिया पावरहाउस पर बिजली उपभोक्ता के गंभीर आरोप, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट
Bara, Allahabad
| Jun 11, 2026
#others
#national
MORE NEWS
Bara, Allahabad | Jul 19, 2026
बारा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस: फरियादियों की उमड़ी भीड़, अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं रिपोर्ट: मनोज कुमार बिंद यूनाइटेड भारत बारा प्रयागराज। बारा तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। सुबह से ही तहसील परिसर में लोगों की भीड़ लगी रही। भूमि विवाद, पैमाइश, अवैध कब्जा, राजस्व अभिलेखों में त्रुटि, सड़क, बिजली, पानी, पेंशन तथा अन्य जनसमस्याओं से जुड़े प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपे गए। समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम (न्यायिक) चंदन यादव ने की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि आम नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान हो, ताकि उन्हें बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी जसरा सुनील सिंह, राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए बारा, शंकरगढ़, लालापुर, घूरपुर और कौंधियारा थानों की पुलिस भी मौके पर तैनात रही। पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। समाधान दिवस में ग्रामीणों ने भूमि सीमांकन, चकरोड पर अतिक्रमण, सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने, जल निकासी, विद्युत आपूर्ति, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन तथा विकास कार्यों से संबंधित समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने शिकायतों की जांच कर कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जबकि जटिल मामलों को निर्धारित समयसीमा के भीतर निस्तारित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। फरियादियों की भारी भीड़ को देखते हुए तहसील परिसर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने एक-एक कर सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी लगातार मौजूद रहकर जनसमस्याओं के समाधान में जुटे रहे। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि यदि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से निस्तारण किया गया, तो आम जनता का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत होगा। वहीं प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि प्रत्येक शिकायत की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके।
Bara, Allahabad | Jul 18, 2026
2027 फतह के लिए घर-घर पहुंचाएं अपना दल कमेरावादी की विचारधारा : डॉ. पल्लवी पटेल करछना में अपना दल कमेरावादी का कार्यकर्ता सम्मेलन, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान यूनाइटेड भारत बारा मनोज कुमार बिन्द प्रयागराज/करछना। करछना विधानसभा क्षेत्र के कैथी चौराहे के समीप स्थित एस.के. गेस्ट हाउस में शनिवार को अपना दल (कमेरावादी) का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की मुख्य अतिथि सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने कार्यकर्ताओं से आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद डॉ. पल्लवी पटेल ने करछना, बारा, कोरांव और मेजा विधानसभा क्षेत्रों में संगठन की समीक्षा की। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, सेक्टर और बूथ स्तर तक संगठन के गठन की प्रगति का जायजा लिया। जहां संगठनात्मक कार्य अधूरे मिले, वहां संबंधित पदाधिकारियों को तेजी से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सफलता के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ मैदान में उतरना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से लोगों को अवगत कराएं, जिससे अधिक से अधिक लोग संगठन से जुड़ सकें। अपने संबोधन में उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराध, भ्रष्टाचार, लूट, हत्या और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं तथा सरकार इन पर प्रभावी नियंत्रण करने में विफल रही है। उन्होंने जनता से आगामी चुनाव में बदलाव लाने की अपील भी की। उन्होंने किसानों और मजदूरों की समस्याओं का भी उल्लेख किया तथा पेट्रोल में कथित मिलावट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जनता को गुणवत्ता के अनुरूप ईंधन मिलना चाहिए। उन्होंने भ्रष्टाचार को कई समस्याओं की जड़ बताते हुए प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। सम्मेलन के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता मुन्शीलाल पटेल, जो दुर्घटना के कारण घायल हैं, का डॉ. पल्लवी पटेल ने मंच से उतरकर पुष्प भेंट कर सम्मान किया। इस भावपूर्ण क्षण की कार्यकर्ताओं ने सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जमुनापार एडवोकेट रमेश चन्द्र पटेल ने की, जबकि संचालन प्रदेश सचिव उमेश पटेल ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजय पटेल, बौद्धिक मंच के प्रदेश अध्यक्ष अबरार अहमद, किसान मंच के प्रदेश सचिव, सांस्कृतिक मंच के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद पटेल, मंडल सचिव रामसागर पटेल, युवा मंच के जिलाध्यक्ष अभय पटेल, महिला मंच की जिलाध्यक्ष दुर्बेश पटेल, करछना विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट देशराज पटेल, कोरांव विधानसभा अध्यक्ष अरविंद पटेल, बारा विधानसभा अध्यक्ष ओम जी पटेल, मेजा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. हीरालाल पटेल, जिला महासचिव नन्दलाल पटेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिलीप पटेल, बारा महिला मंच की विधानसभा अध्यक्ष रेशमा बिंद, अंगूरा देवी, पूजा पटेल, नारी शक्ति महिला प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रावती सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
Bara, Allahabad | Jul 18, 2026
बैजला माइनर में कटिंग, आखिर कहां गए नियमित निरीक्षण करने वाले? बारा बैजला माइनर में हुई कटिंग ने सिंचाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि समय-समय पर नहर और माइनरों का नियमित निरीक्षण किया जाता, तो शायद ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती। कटिंग से किसानों की फसलों और सिंचाई व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल मौके पर पहुंचकर कटिंग की मरम्मत कराने, नुकसान का आकलन करने तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की है। अब देखना यह है कि प्रशासन और सिंचाई विभाग इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करते हैं।
Bara, Allahabad | Jul 18, 2026
कार ने मासूम को रौंदा, दर्दनाक मौत; पूरी घटना CCTV में कैद प्रयागराज। झूंसी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया। झूंसी पेट्रोल पंप के पास त्रिपाल डालकर रह रहे गरीब परिवारों के बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान खेलते-खेलते एक मासूम सड़क पर गिर पड़ा। तभी तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही एक कार ने बच्चे को कुचल दिया और बिना रुके आगे निकल गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर कार और चालक की पहचान कर मामले की जांच में जुटी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने लापरवाह चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Bara, Allahabad | Jul 17, 2026
1
बारा: गौहनिया पावरहाउस पर बिजली उपभोक्ता के गंभीर आरोप, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट - Bara News