ब्रेकिंग न्यूज़/हरिद्वार
सावन के पहले दिन धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का सैलाब, शिवालयों में सुबह से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए तड़के से ही लंबी कतारें, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा पूरा परिसर।
हर की पैड़ी समेत विभिन्न गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगाजल भरा, कांवड़ियों का लगातार पहुंचना जारी।
गंगाजल लेकर हजारों शिवभक्त अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना, पूरे शहर में शिवभक्ति और उत्साह का माहौल।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिरों और गंगा घाटों पर पुलिस-प्रशासन मुस्तैद, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी।
#roorkeecivilhospital
#Congress
#bjp
#ब्रेकिंग
#indiakhabar9
#policeprashasan