हाथरस: रूठ कर गई पत्नी के पीछे जा रहे बाइक सवार ने सड़क पर दौड़ रहे युवक को मारी टक्कर, दोनों घायल
जनपद हाथरस की मुरसान कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मुरसान पर पत्नी के रूठ कर जाने पर पत्नी के पीछे जा रहे बाइक सवार ने सड़क पर दौड़ लगा रहे एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान सड़क पर दौड़ लगा रहा युवक और बाइक सवार युवक दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान पर भर्ती कराया गया।