हथीन: शीतलहर और कोहरे के चलते चौथी से पांचवीं कक्षा की 20 जनवरी तक रहेंगी छुट्टियां, SDM लक्ष्मी नारायण ने दी जानकारी
Hathin, Palwal | Jan 19, 2024 एसडीएम हथीन लक्ष्मी नारायण ने बताया कि शिक्षा विभाग ने मौजूदा ठंड के मौसम को देखते हुए जिला पलवल के चौथी और पांचवीं कक्षा के छात्रों के लिए 20 जनवरी तक छुट्टियां घोषित की हैं। सभी निजी और सरकारी स्कूलों के लिए यह आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों की पालना ना करने वाले स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।