सिवनी: सिवनी में बारिश का कहर: बुधवारी बाजार जलमग्न, लोगों की बढ़ीं परेशानियां, नगर पालिका के इंतजामों पर उठे सवाल
Seoni, Seoni | Jul 2, 2026 सिवनी में हुई तेज बारिश ने नगर पालिका के दावों की पोल खोल दी। गुरुवार को शहर के व्यस्त बुधवारी बाजार में जलभराव होने से दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित रहा, वहीं कई दुकानों के सामने पानी जमा हो गया। स्थानीय लोगों ने जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठाये।