शाहजहांपुर: विधायक अरविंद सिंह ने कैंप कार्यालय पर सुनीं जनसमस्याएं
शाहजहाँपुर। ददरौल विधायक अरविन्द सिंह ने जिला पंचायत स्थित डाक बंगला कैंप कार्यालय पर जनसुनवाई की। इस दौरान क्षेत्र के दूर-दराज से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं व सुझाव विधायक के समक्ष रखे, जिन्हें उन्होंने गंभीरता से सुना। मामलों के त्वरित समाधान के लिए विधायक ने मौके पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता