बांग्लादेश में हिन्दुओं के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में गांडेय बाजार के युवाओं ने बुधवार की शाम करीब 7 बजे युवा सामाजिक कार्यकर्ता रितेश पाठक के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। यह कैंडल मार्च गांडेय बाजार स्थित पाठक मार्केट से शुरू होकर भयहरण मंडा , गांडेय बाजार मुस्लिम टोला होते हुए महोदा मोड़ पहुंची। महोदा मोड़ में कैंडल मार्च का समापन किया गया।