बांसवाड़ा: मलवासा गांव के पास कार ने बाइक को चपेट में लिया, दो युवकों को लगी चोट, एक युवक रेफर, एक का उपचार जारी
सदर थाना क्षेत्र स्थित मलवासा गांव के पास कार ने बाइक को चपेट में ले लिया दो युवक को लगी चोट, परिजनों ने बताया कि जयंतीलाल पुत्र रणजीत निवासी सरेड़ी बिलान का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है और जगमाल पुत्र तोलजी निवासी सरेड़ी बिलान का एमजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद शनिवार रविवार मध्य रात्रि 12 बजे दाहोद रेफर कर दिया।