मेदिनीनगर (डालटनगंज): झारखंड की फिल्म प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और सशक्त मंच देने के लिए 26 से 28 जून तक चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल
झारखंड के युवा फिल्मकारों और मास कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर लेकर चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2026 का आयोजन आगामी 26 से 28 जून तक सरला बिरला विश्वविद्यालय रांची परिसर में किया जाएगा। यह तीन दिवसीय फिल्म महोत्सव राज्य की फिल्म प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें एक सशक्त मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।