दुधि: जाबर गांव के पास बछड़े को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, युवक की हालत गंभीर, सीएचसी में इलाज जारी
सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 8 बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जाबर गांव के पास सड़क पर अचानक आए गाय के बछड़े को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल युवक 35 वर्षीय उदय कुमार पुत्र बचनू, निवासी औराडंडी को निजी वाहन से सीएचसी दुद्धी पहुंचाया।