देहरादून: कैंट कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार शातिर वाहन चोर को कोर्ट में पेश किया, भेजा गया जेल
देहरादून की कैंट कोतवाली पुलिस ने गुरूवार को यमुना कॉलोनी के पास से गिरफ्तार अभियुक्त कुलदीप पुत्र ओमवीर मूल निवासी, उत्तरप्रदेश है को कोर्ट में पेश किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने शौक पूरे करने के लिए बाईक चोरी की थी जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना के आधार पर दबोचा गया है।