देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र निम्बूवाला में आयोजित महाधिवेशन-2025 में लिया भाग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र, निम्बूवाला गढ़ीकंट में आयोजित उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के द्वादश द्विवार्षिक महाधिवेशन-2025 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इंजीनियर्स से आग्रह किया कि प्रदेश की प्रत्येक योजना समयबद्ध रूप से पूर्ण हो, ताकि विकास की धारा अंतिम छोर तक पहुंचे।