सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार दोपहर दो बजे तक पलामू जिले के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। छः मुहान, शाहपुर बस एवं टेम्पो स्टैंड, बैरिया तथा रेडमा चौक पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया।