दलौदा: मंदसौर-दलौदा रेलखंड पर दोहरीकरण पूरा, 6 से 8 मई को होगा सीआरएस निरीक्षण व गति परीक्षण
मंदसौर-रतलाम रेल मंडल के अंतर्गत मंदसौर- दलौदा खंड के 14 किलोमीटर रेलपथ का दोहरीकरण कार्य पूरा हो गया है। अब 6 से 8 मई 2026 तक इस पर सीआरएस निरीक्षण एवं गति परीक्षण किया जाएगा। रेलवे ने आमजन से अपील की है कि वे रेलपथ से दूरी बनाए रखें, ट्रैक पर न जाएं और पशुओं को भी दूर रखें। आवागमन के लिए केवल फाटक, ओवर ब्रिज व अंडर ब्रिज का उपयोग करें,