भोरे: इंजीनियरिंग छात्र को चाकू मारने के मामले में आठ पर प्राथमिकी,आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी तेज
भोरे थाना अंतर्गत जगतौली ओपी क्षेत्र के सकतौली गांव निवासी इंजीनियरिंग छात्र विशाल यादव (19 वर्ष) पर हुए जानलेवा हमले के मामले में प्राथमिकी कर ली गई है। यह प्राथमिकी घायल विशाल के दादा आनन्दी चौधरी के बयान पर दर्ज की गई है। इसमें कावे गांव के ही चार युवकों को नामजद करते हुए 3 से 4 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।