गुना नगर: हनुमान टेकरी धाम पर मनाया गया नव संवत्सर, सूर्य भगवान को दिया गया अर्ध, महा आरती का किया गया आयोजन
गुना में हनुमान टेकरी धाम पर हिंदू नव वर्ष नव संवत्सर पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विभिन्न धार्मिक संगठनों के लोगों ने हिंदू नव वर्ष मनाया। सूर्य भगवान को अर्ध दिया गया। हनुमान जी को छप्पन भोग लगाकर महा आरती की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे।