करही क्षेत्र में पुलिस ने मक्के के चारे (कड़प) के नीचे छिपाकर तस्करी की जा रही 150 पेटी अवैध विदेशी शराब पकड़ी है। शराब के साथ-साथ एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और रेकी (पायलेटिंग) कर रही मारुति ब्रेजा कार को भी जब्त किया है। जब्त किए गए कुल माल की कीमत करीब 22 लाख 43 हजार 600 रुपए आंकी गई है।