सतगावां: सतगावां में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न
सतगावां स्टेडियम में आयोजित 65वीं प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप अंडर-17 एवं अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन सोमवार 3 बजे हुआ। अंडर-17 बालक वर्ग में बासोडीह, बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सतगावां, अंडर-14 बालक वर्ग में पोखरडीहा तथा लिटिल चैंप वर्ग में सिहास की टीम विजेता बनी।