सीऐम भजनलाल शर्मा का नागौर जिले के मेड़ता में मंगलवार का दौरा चर्चा का विषय बना हुआ है । चर्चा इस बात की है कि क्या कमीशन खोरी के आरोप झेल रहे खींवसर के विधायक रेवंतराम डांगा सीएम के साथ मंच साझा कर पाएंगे,इसे लेकर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। सोमवार शाम 4:00 बजे तक लोगों के बीच चर्चाओ का बाजार गर्म रहा।