स्थानीय विधायक सह तरारी विधानसभा के लिए भाजपा प्रत्यासी विशाल प्रशांत का विरोध भी अब तेज होता जा रहा है। शनिवार की शाम 4:00 के करीब स्थानीय लोगों ने कहा कि विशाल प्रशांत कई गांव में फर्जी शिलान्यास कराए हुए हैं। और वहां पर अभी तक कार्य शुरू भी नहीं किया गया है। जिससे साफ जाहिर होता है कि फर्जी शिलान्यास कराकर जनता को गुमराह कर वोट लेने की कोशिश की जा रही है।