शहपुरा: जनपद पंचायत मेंहदवानी के प्रांगण में जनकल्याण शिविर का किया गया आयोजन, हितग्राहियों को हित लाभ का किया गया वितरण
मेंहदवानी जनपद पंचायत के प्रांगण में दो दिवसीय जनकल्याण शिविर का बुधवार शाम 5:00 बजे तक आयोजन किया गया जहां केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्र हितग्राहियों का पंजीयन करते हुए हित लाभ का वितरण किया गया। दरअसल शिविर के द्वारा विभागीय स्टालों के माध्यम से हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए हित लाभ दिया गया ।