पुन्हाना: गांव जेतलका में दो बच्चों की मां की गला घोटकर हत्या, ससुराल पक्ष के 10 लोगों पर केस दर्ज
Punahana, Nuh | Apr 7, 2024 मृतका के पिता फजर मोहम्मद ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी नगमा की शादी साल 2016 में जेतलका निवासी सैफ अली के साथ की थी। आरोप है कि पति सहित ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से ही उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। जब वह जेतलका पहुंचे तो उनकी बेटी मृत अवस्था में चारपाई पर लेटी हुई मिली। पुलिस ने ससुराल पक्ष के 10 लोगों के खिलाफ़ हत्या का मामला दर्ज किया है।