बहराइच: बशीरगंज इलाके में इंजेक्शन लगने से महिला की मौत, परिजनों ने लगाया आरोप
बहराइच के कोतवाली नगर इलाके के बशीरगंज निवासी साबरीन की मेडिकल स्टोर में इंजेक्शन लगने से मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक मेडिकल स्टोर के संचालक ने साबरीन को इंजेक्शन लगाया था, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और बहराइच मेडिकल कॉलेज लाये जाने पर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुट गई है।