झांसी: बड़ागांव गेट बाहर लोहे के गोदाम में लगी आग, तिजोरी में रखे ₹7 लाख जलकर हुए राख
Jhansi, Jhansi | May 6, 2025 झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र में लोहा व्यापारी के गोदाम और ऑफिस में आग लग गई। इससे ऑफिस में रखे लाखों रुपए और सामान जलकर राख हो गया। यहां आग देख गोदाम में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन इससे पहले आग ने भारी नुकसान कर दिया था।