कानपुर: स्टेनो डेथ केस में कोतवाली पुलिस कोर्ट के सात कर्मचारियों के बयान दर्ज करेगी
कचहरी परिसर की छठवीं मंजिल से कूदकर सुसाइड करने वाली स्टेनो के मामले में कोतवाली पुलिस कोर्ट के 7 कर्मचारियों के गुरुवार को बयान दर्ज करेगी।मृतका के पिता ने भी कोर्ट के बाबू व चपरासी पर हैरेसमेंट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।थाना प्रभारी ने बुधवार दोपहर 2:30बजे बताया जांच के क्रम में बयान दर्ज किए जाने हैं।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।