कानपुर: रावतपुर में 100 की स्पीड से जा रही कार खंभे से टकराई, पीछे बैठे युवक के चीथड़े उड़ गए
रावतपुर में तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से जा टकराई।हादसे में कार में पीछे की सीट पर बैठे शांतनु पाल का खिड़की से सिर टकराने से उसके चीथड़े उड़ गए,जबकि कार सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए।प्रत्यक्षदर्शियों ने बुधवार सुबह 7:00 बजे बताया कि कार करीब 100 की स्पीड में थी। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम भिजवाया।