सगड़ी: दान शनिचरा में शनिदेव शक्तिपीठ पर ट्रस्ट और स्वामित्व को लेकर दो पक्षों के बीच हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
आजमगढ़ जनपद के हरैया ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दान शनिचरा गांव स्थित शनिदेव शक्ति पीठ पर शनिवार को ट्रस्ट और स्वामित्व को लेकर दो पक्षों के बीच हंगामा का मामला सामने आया है । इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच में जुट गई । बताया जा रहा है कि एक पक्ष ट्रस्ट बनाकर मंदिर को निजी होने का दावा कर रहा है ।