पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत नौडीहा गांव निवासी तपेश्वर यादव की 50 वर्षीय पत्नी पार्वती देवी वज्रपात की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना गुरुवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पार्वती देवी अपने घर के पास मवेशियों को बांध रही थीं। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ हुए वज्रपात की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल