बिहार: बिंद थाना पुलिस ने मसियाडीह गांव से फोर विलर में लदे लगभग 91 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को किया गुरफ्तार
Bihar, Nalanda | Apr 10, 2024 बिंद थाना पुलिस ने बुधवार को मसियाडीह गांव से एक फोर विलर गाड़ी में लदे लगभग 91 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया व्यक्ति रहुई थाना क्षेत्र के भंडारी गांव निवासी विजय प्रसाद के पुत्र राजेश यादव है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी से पूछ ताछ किये जाने के बाद सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराकर न्यायालय भेज दिया गया है