बिहार: कल्याण बिगहा थाना पुलिस ने मारपीट के एक आरोपी को सागरपर गांव से किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Apr 10, 2024 कल्याण बिगहा थाना पुलिस ने मारपीट के एक आरोपी को बुधवार को सागरपर गांव से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी सोहावन प्रसाद के पुत्र सूर्यमणि कुमार है। थानाध्यक्ष ने बताया 3 माह पूर्व मारपीट हुआ था उसी मामले में आज गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल जांच कराकर न्यायालय भेजा जारहा है।