बड़ौद: शनिवार को हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया गया, नगर स्थित गौदड़ मंदिर से सुबह 9 बजे निकाली गई भव्य शोभायात्रा
आज शनिवार को हनुमान जयंती नगर सहित क्षेत्र के ग्राम पिपलिया हमीर में धर्मावलंबियों द्वारा बड़े हर्षौल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर स्थित गोदड हनुमान मंदिर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया,जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।शोभायात्रा का शुभारंभ हनुमान मंदिर परिसर से सुबह 9 बजे हुआ।