नगर नौसा: नगरनौसा में पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो : डॉ. संदीप सौरभ
गिरफ्तार युवाओं की रिहाई और मुकदमों की वापसी की मांग
पालीगंज विधायक एवं नालंदा लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के पूर्व प्रत्याशी डॉ. संदीप सौरभ ने नगरनौसा प्रखंड का दौरा कर पुलिस कार्रवाई से प्रभावित ग्रामीणों एवं पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हालिया घटनाक्रम को लेकर ग्रामीणों की बातें सुनीं और उनकी समस्याओं से अवगत हुए।