गुना नगर: गुना लोकसभा से सिंधिया को टिकट मिलने पर लोकसभा चुनाव कार्यालय गुना में भाजपा नेताओ ने मनाई खुशी, पटाखे चलाए बांटी मिठाई
गुना लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा प्रत्याशी होंगे। सिंधिया सातवी बार गुना सीट से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले एक उप चुनाव और 5 आम चुनाव यहा से लड़ चुके हैं। सिंधिया के प्रत्याशी घोषित होने पर नेताओ ने लोकसभा चुनाव कार्यालय गुना मे जश्न मनाया। आतिशबाजी चलाई एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। सभी ने इस मौके पर डांस भी किया।