मंगलवार को भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने बताया हिमाचल प्रदेश के पूर्व कर्मचारी प्रदेश की कर्मचारी विरोधी सरकार के खिलाफ 28 नवंबर को जोरावर स्टेडियम धर्मशाला में रोष रैली करेंगे। उन्होंने बताया अपने खून पसीने से प्रदेश के विकास में योगदान देने वाले हजारों पूर्व कर्मचारी इस रैली में भाग लेंगे।