उरई: उरई कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, दंपति सहित 2 बच्चे हुए घायल
Orai, Jalaun | Apr 7, 2024 उरई शहर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रास्ते में जा रहे ई रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई रिक्शा पलट गया और उसमें बैठे दंपति सहित 2 बच्चे घायल हो गए। तत्काल सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है।