नर्मदापुरम स्थित सिक्योरिटी पेपर मिल अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारियों से सोहागपुर विधायक ने की मुलाकात
बुधवार को नर्मदापुरम स्थित सिक्योरिटी पेपर मिल में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारियों से सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना एवं मांगों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। इस दौरान विधायक ने कर्मचारियों की बातों को सुनते हुए उनके हितों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक समाधान हेतु हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया।