जशपुर: दो स्पोर्ट्स बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक गंभीर रूप से घायल
कांसाबेल-बगीचा स्टेट हाईवे पर खूंटेरा चिंगरापथल के पास दो स्पोर्ट्स बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में खूंटेरा निवासी 30 वर्षीय जेम्सवत तुर्की गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसके पैर का आगे का हिस्सा बुरी तरह कुचल गया। वहीं दूसरी बाइक सवार महादेवदंड निवासी 25 वर्षीय रजनेश चौहान भी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112