कटनी नगर: कुठला के बडेरा मोड़ पर एंबुलेंस ने ऑटो को मारी टक्कर, पांच घायल
कूठला थाना अंतर्गत बडेरा मोड में आज सोमवार दोपहर 3:00 बजे सड़क किनारे खड़े एक ऑटो को पीछे से एंबुलेंस ने टक्कर मार दी ऑटो में पांच लोग सवार थे जिनमें बच्चे भी शामिल थे सभी को चोटें आई हैं हाईवे एंबुलेंस 1033 से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां सभी का इलाज जारी है इस घटना में दो युवकों की हालत गंभीर है। सभी ऑटो से कटनी बाजार आ रहे थे।