बगेदर प्रखंड कार्यालय परिसर से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन एवं व्यापक जन-जागरूकता के उद्देश्य से बनवासी विकास आश्रम द्वारा संचालित बाल विवाह मुक्ति रथ का शनिवार की दोपहर तीन बजे जीप सदस्य दुर्गेश कुमार ,सीओ प्रवीण कुमार, उप प्रमुख हरेंद्र सिंह समेत अन्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।