नईसराय: उमरी गांव से पुलिस ने ताश के पत्तों से जुए के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया
नईसराय पुलिस ने उमरी गांव के पास से सात लोगों को ताश के पत्तों से हार जीत का दाव लगाते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी उसी सूचना के बाद मौके पर पहुंचे और वहां से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही मौके से 10400 रुपए व एक ताश की गड्डी बरामद की है।