विदिशा नगर: सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण से रास्ता बंद, सुभाष नगर के रहवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट
सुभाष नगर वार्ड क्रमांक 31 में सरकारी जमीन पर कथित अवैध निर्माण के विरोध में शुक्रवार दोपहर 1 बजे स्थानीय रहवासी कलेक्ट्रेट पहुंचे। लोगों ने आरोप लगाया कि अशोक विश्वकर्मा द्वारा सरकारी भूमि पर 7 से 8 फीट तक कब्जा कर मकान बनाया जा रहा है, जिससे मोहल्ले का आम रास्ता संकरा होकर बंद होने की स्थिति में पहुंच गया है। शिकायत करने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएंथी