सोनबरसा थाना क्षेत्र के बसतपुर पुल से करीब 60-70 मीटर आगे हरिहरपुर पथ पर गुरुवार शाम तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान बसतपुर वार्ड संख्या-7 निवासी 75 वर्षीय रामकली देवी, पति स्व. सियाराम राय के रूप में हुई है।