हाथरस: शहर में विभिन्न मार्गों से धूमधाम से बैंड बाजों के साथ निकाली गई भामाशाह की शोभायात्रा, दर्जनों झांकियां शामिल
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से होते हुए धूमधाम से बैंड बाजों के साथ भामाशाह की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शहर के विभिन्न मार्गो से होकर निकाली गई भामाशाह की भव्य शोभायात्रा मे शामिल दर्जनों झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा के दौरान कलाकारों द्वारा अपने करतब दिखाए गए। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भारी पुलिस बल तैनात रहा।