गोमिया: मुंबई में इलाज के दौरान मजदूर परमेश्वर महतो की मौत, खखड़ा में मातम
Gumia, Bokaro | Jun 10, 2026 गोमिया प्रखंड के कुंदा पंचायत स्थित खखड़ा गांव में परमेश्वर महतो की मौत से मातम पसरा है। बुधवार समय लगभग साढ़े 11 बजे बताया गया कि सेटरिंग मजदूर परमेश्वर मार्च में ठेकेदार के साथ मुंबई गए थे। तीन दिन पहले अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार को उनकी मौत हो गई। मंगलवार को शव मुंबई से रांची होते हुए गांव पहुंचा।